क्या लाइमलाइट के लिए सनी ने लिया बच्ची को गोद, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी को बीते कई दिनों से अपनी बेटी निशा कौर बेवर (Nisha Kaur Weber) का हाथ ना पकड़ने पर ट्रोल किया जा रहा था. सनी लियोनी अपने तीनों बच्चों के साथ देखी गई थी. इस बीच सनी ने दोनों बेटों का हाथ पकड़ा था और निशा अकेले चलती हुई नज़र आई. ये वीडियो कई लोगों को नागवार गुजरा. लोगों ने सनी की पेरेंटिंग पर प्रश्न उठाना शुरू कर दिए है.

ट्रोल्स को सनी लियोनी का करारा जवाब: ट्रोल्स ने सनी लियोनी पर इल्जाम लगा दिया कि अभिनेत्री ने पब्लिसिटी के लिए निशा को गोद लिया. इन इल्जामों पर अब सनी लियोनी ने चुप्पी तोड़ दी है. DNA को दिए साक्षत्कार में सनी लियोनी ने बोला है कि- मेरे ख्याल से जिस इंसान ने ये लिखा वो मेरी डेली लाइफ का हिस्सा नहीं है. मुझे नहीं चाहिए कि एक फोटो मेरी पेरेंटिंग को बताए और मुझे जज करे. घर पर बैठकर मुझे जज  करने से पहले मेरी जिंदगी के कम से कम 5 मिनट जी कर देखो.

”ये बेहूदा है. बचकाना है. कोई भी पेरेंट ये जान सकता है कि बच्चों को बड़ा करना, उन्हें पालना क्या होता है. उन्हें मालूम हो कि बहुत सारे बच्चों को किस तरह पाला जाता है. जो भी कमेंट्स किए गए उनके लिए बस यही कहूंगी कि ग्रो अप.” सनी लियोनी (Sunny Leone) और उनके पति डेनियल वेबर तीन बच्चों के माता पिता हैं. जहां कपल ने निशा को गोद लिया था. वहीं नोआ और अशर का जन्म सरोगेसी में माध्यम से हुआ है. सनी लियोनी अपने तीनों बच्चों से बहुत प्यार करती हैं. उनकी फोटोज अभिनेत्री इंस्टा पर साझा करती रहती हैं. सनी काम और फैमिली के बीच बैलेंस बनाकर चलती हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *