प्रज्ञा मंडल एवं महिला मंडल ने ऋषभ तीर्थ दमाऊधारा में चलाया स्वच्छता अभियान

सक्ती-शान्ति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार 20 फरवरी को प्रज्ञा मण्डल एवं महिला मण्डल के द्वारा दमाऊधारा में स्वच्छता अभियान सहर्ष चलाया गया, जिसमें गायत्री परिवार सक्ति के परिजनों नें अपनी अहम् भूमिका निभाई। इससे पहले भी तुर्रीधाम में स्वछता अभियान के तहत साफ-सफाई का कार्य किया जा चुका है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह कार्य सफलता पूर्वक संपन्न किया गया, इस कार्य में स्थानीय लोगों नें भी अपना योगदान दिया एवं समस्त गायत्री परिवार के सदस्यो का आभार प्रगट किया। निरंतर चल रहे इस कार्य से आस -पास के क्षेत्रों में लोगों में स्वच्छता के प्रति काफी जागरूकता आ रही है,एवं ऋषभ तीर्थ दमाऊ धारा में चलाए गए इस स्वच्छता कार्यक्रम कि अगुवाई विनय साहू, विद्या साहू के द्वारा किया गया। प्रहलाद साहू एवं विष्णु प्रसाद जायसवाल सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *