इतने लाख की साड़ी पहन अनमोल की शादी में पहुंची थी नीता अंबानी

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग शादी में एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और पारंपरिक आउटफिट पहन रहे हैं। ऐसे में जब बात अंबानी फैमिली के किसी मेंबर की शादी की हो, तो इस ग्रैंड वेडिंग की ड्रेसेस देखकर हैरान होना तो लाजमी है। आप सभी को बता दें कि बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी ने बीते कल शादी की। जी दरअसल अनमोल अंबानी अपनी मंगेतर कृशा शाह के साथ 20 फरवरी 2022 को अपनी फैमिली और करीबी लोगों की मौजूदगी में काफी भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे। अब कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

आप सभी को बता दें कि शादी में दुल्हन कृशा शाह रेड और गोल्ड कलर के भारी कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसी के साथ उन्होंने अपने लुक को डायमंड और एमराल्ड ज्वैलरी से एक्सेसराइज़ किया था, जिसमें चोकर, लॉन्ग नेकपीस और मांग टीका शामिल था।

इसके अलावा उन्होंने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और रेड लिप्स से पूरा किया था। दूसरी तरफ आइवरी कलर की शेरवानी में साफे के साथ अनमोल अंबानी काफी अच्छे लग रहे थे। इसी के साथ अनमोल अंबानी की ताई (बड़ी मां) नीता अंबानी ने एक गुलाबी रंग की साड़ी पहनी जो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उसे उन्होंने एक भारी कढ़ाई वाले सुनहरे ब्लाउज से जोड़ा था। नीता ने अपने लुक को बिंदी, सिंदूर, डायमंड नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स से पूरा किया था। मिली जानकारी के तहत नीता ने शादी में अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन में से साड़ी पहनी थी जिसको कीमत लाखों में थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *