जबलपुर में युवती का वाट्सएप हैक कर उड़ाए 61 हजार रुपये

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में किसी सायबर ठग ने एक युवती का वाट्सएप हैक कर उसके व उसके भाई के अकाउंट से करीब 61 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात सायबर ठग के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित ने आर्ची जैन- जो कि भोपाल में रहती है, का वाट्सएप हैक करने के बाद, पहले तो उसके मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया। इसके बाद उसने आर्ची के बहन प्रिया और भाई ऋषभ से नौ-नौ हजार रुपये अपने पास मंगा लिए। इसके बाद जब पीड़ितों ने गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर निकाला, तो वह भी आरोपित का ही निकला। इसके बाद आरोपित ने प्रिया और ऋषण के खातों से क्रमश: 30999 और 12277 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि आनंद कालोनी निवासी प्रिया जैन की बहन आर्ची जैन भोपाल में रहती है। अज्ञात आरोपित ने आर्ची का वाट्सएप हैक किया और प्रिया को मैसेज कर नौ हजार रुपये मांगे। ऐसा ही मैसेज प्रिया के भाई ऋषभ को भी किया। इसी दौरान दोनों का संपर्क आर्ची से हुआ, तो आर्ची ने बताया कि किसी ने उसका वाट्सएप हैक कर लिया है और वह लोगों से रुपये मांग रहा है। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर शातिर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *