जांजगीर-चांपा जिले के सहायक जनसंपर्क अधिकारी रमेश भार्गव का हुआ रायपुर स्थानांतरण

जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी/ कर्मचारियों ने स्थानांतरण पर दी विदाई

जांजगीर-चांपा जिले में 10 वर्षों तक सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में दी बेहतर सेवाएं भार्गव ने,वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं मीडिया मित्रों के सहयोग के लिए किया मैंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन- रमेश भार्गव

सक्ती-जांजगीर-चांपा जिले के जिला जनसंपर्क कार्यालय में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में विगत 10 वर्षों पूर्व पदस्थ रमेश भार्गव का स्थानांतरण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जनसंपर्क संचनालय में हो गया है, तथा रमेश भार्गव के स्थानांतरण होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर चांपा द्वारा उन्हें 14 फरवरी को एक विदाई समारोह का आयोजन कर शाल- श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर बिदाई दी गई

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर चांपा के उप संचालक एम आर सहारे ने कहा कि रमेश भार्गव ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सदैव पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्य किया तथा उनकी कार्यप्रणाली की जितनी सराहना की जाए कम है, सहारे ने जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर चांपा की ओर से रमेश भार्गव के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की तथा इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारियों ने भी बताया कि सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में 10 साल पूर्व रमेश भार्गव ने अपनी पहली स्थापना जिले से प्रारंभ की, तथा उन्होंने सदैव व्यवहार कुशलता के साथ सभी कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य किया, तो वही सजगता के साथ सदैव अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया एवं उनके साथ कार्य करते हुए कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी कर्मचारियों को नहीं हुई

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर चांपा में आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ उप संचालक एमआर सहारे, सहायक ग्रेड 3 देवेंद्र कुमार यादव, गोपाल दुबे, संतोष कुमार साहू,  बिजमा राजपूत, मनीष सूर्यवंशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

उल्लेखित हो कि जांजगीर-चांपा जिले में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में रमेश भार्गव की कार्यप्रणाली एवं सजगता से पूरे जिले के मीडिया के साथियों में काफी उत्साह देखा जाता था, एवं कोरोना काल मे भी जहां कोविड-19 से बंधित जानकारियों के लिए रमेश भार्गव अपने उच्चाधिकारियों के दिशा- निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सजगता के साथ कार्य करते देखे जाते थे, तो वही छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग की मंशानुरूप पूरे जिले के सभी स्थानों में भी वे निरंतर शासन- प्रशासन की खबरों एवं योजनाओं को प्रमुखता के साथ एवं तत्परता के साथ कवरेज कर मीडिया के साथियों तक पहुंचाते थे, साथ ही इसके अलावा जिले के सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य मीडिया के साथियों के साथ भी समन्वय बनाकर वे उन्हें हमेशा सहयोग करते थे, तथा जिला जनसंपर्क कार्यालय के कार्यों में वे हमेशा ही सक्रिय देखे जाते थे, रमेश भार्गव के स्थानांतरण पर जिले के मीडिया साथियों ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है, तथा मीडिया के साथियों ने कहा है कि स्थानांतरण शासकीय सेवा में एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, किंतु रमेश भार्गव का कार्यकाल इस जिले में एक दशक तक हमेशा यादगार रहेगा

छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकार हितों के लिए प्रारंभ करने वाली योजनाओं को भी सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में रमेश भार्गव द्वारा निरंतर व्यक्तिगत रूप से सभी मीडिया के साथियों से संपर्क कर उनके उन्हें जानकारी प्रदान की जाती थी, तो वही कोरोना काल में महामारी के बाद प्रारंभ हुए वैक्सीन टीकाकरण को लेकर भी निरंतर वे पत्रकार साथियों के टीकाकरण को लेकर भी उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानकारी देते हुए उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु भी निरंतर सक्रिय थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *