हाइवा की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत

भिलाई। गुरुद्वारा तिराहा के आगे एक हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बजरंग होटल के पीछे वार्ड 57 उरला दुर्ग निवासी आदित्य कोरवन (18) के रूप में की गई है। वो अपने दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था।

इसी दौरान एक हाइवा की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन से कटकर अज्ञात की मौत

सुपेला रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 साल के आसपास है।

ट्रेन की चपेट में आने के बाद करीब 200 मीटर तक उसकी लाश घिसटते हुए सुपेला फाटक के आगे तक पहुंची। पुलिस मृतक के हुलिये और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *