लता मंगेशकर के लिए शुरू हुई भगवान शिव की पूजा, दिग्गज गायिका अभी तक हैं आईसीयू में भर्ती

हिंदी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद से लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। पहले ही दिन से गायिका का इलाज आईसीयू में चल रहा है। वहीं डॉक्टर सहित लता मंगेशकर के करीबी समय-समय पर उनकी तबीयत का हाल दे रहे हैं।

लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने के लिए उनके घर पर भगवान शिव की पूजा रखी गई है। आशा भोसले ने लता मंगेशकर की तबीयत का हाल दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सलामती और जल्द ठीक होने के लिए घर पर भगवान शिव के रुद्र की स्थापना की गई है। साथ ही उनके लिए पूजा पाठ भी हो रही है

आपको बता दें कि लता मंगेशकर का 11 जनवरी को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने उनके कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *