अधिकतम तापमान गिरा, दिन में बढ़ी ठंड

दुर्ग। जिले में लगातार पांचवें दिन भी आसमान पर बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। बादल और बारिश की वजह से मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है।

वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट आने के कारण दिन में भी ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी आसमान पर बादल छाने के साथ ही बारिश होने की चेतावनी दी है।

मौसम के बदले मिजाज से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को लगाचार पांचवें दिन भी दिन की शुरूआत आसमान पर छाए बादलों के साथ हुई। वहीं जिले के नगपुरा क्षेत्र में शाम चार बजे के आसपास गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई।

जिले के मौसम में रविवार शाम से बदलाव आया है। सोमवार और मंगलवार को बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम खुलने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निरंतर आसमान पर बादल छाया हुआ है। शुक्ववार को शाम चार बजे के आसपास कुछ देर लिए धूप नजर आई लेकिन आसमान को बादलों ने फिर से ढंक लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *