आदिम जाति कल्याण एवं अल्पसंख्यक विभाग की जिला समिति की सदस्य है शबाना
सक्ती- 13 जनवरी को आदिम जाति कल्याण एवं अल्पसंख्यक विभाग जांजगीर चांपा जिले की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत समिति की सदस्य शबाना तनवीर कुरैशी ने आदिम जाति विभाग के जिला आयुक्त लहरे के शक्ति प्रवास के दौरान उनके साथ शक्ति विकासखंड के ग्राम- अमापाली में शासन की योजना के तहत मुस्लिम कब्रिस्तान में किए जा रहे आहाता निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
तथा इस दौरान विभाग के आयुक्त एवं सदस्य शबाना कुरैशी ने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए, साथ ही कहा कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही निर्माण कार्य करें एवं आहाता निर्माण स्वीकृत ड्राइंग डिजाइन एवं प्राक्कलन के अनुरूप होना चाहिए तथा इस दौरान शबाना तनवीर कुरैशी ने मुस्लिम समाज के बंधुओं से भी चर्चा करते हुए उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की कांग्रेसनीत सरकार सर्व समाज एवं सर्व वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है

तथा अमापाली शक्ति विकासखंड का एक बड़ा गांव है, एवं यहां काफी संख्या में मुस्लिम समाज के बंधु निवास करते हैं,तथा इन सभी को देखते हुए मुस्लिम समाज के बंधुओं ने आहाता की कमी को देखते हुए इसे निर्माण का आग्रह किया था जिस पर तत्काल उनके द्वारा संबंधित विभाग को पत्र लिखकर स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के माध्यम से प्रेषित किया, जिस पर निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली
इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता तनवीर अहमद सोनू कुरैशी भी मौजूद थे, एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला आयुक्त लहरें ने भी अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया