प्रेस क्लब चाम्पा ने की नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक पल्लव स से मुलाकात

जिले में फर्जी पत्रकारों पर लगाम कसने की करी मांग-

सक्ती-पंजीकृत प्रेस क्लब चांपा के प्रतिनिधिमंडल ने 7 जनवरी को जांजगीर चाम्पा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव से सौजन्य भेंट की।इस दौरान प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही उनसे जिले में तेजी से पनप रहे फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध कार्यवाही की भी अपनी पुरानी मांग दोहराई। पुलिस अधीक्षक ने इस पर शीघ्र जांच कर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रेस क्लब चांपा के प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, महासचिव मूलचंद गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा तथा सदस्य बलराम पटेल शामिल थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *