निया शर्मा ने शेयर किया जबरदस्त डांस वीडियो, देखकर फैंस हुए दीवाने

टेलीविज़न की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा ने अपने डांस मूव्स तथा सिजलिंग अदाओं से प्रशंसकों को दीवाना बना रखा है। आए दिन ही निया शर्मा की ग्लैमरस फोटोज के प्रशंसकों को दीदार होते हैं। अब अभिनेत्री ने अपना एक डांस वीडियो साझा किया है। जिसमें उनकी सेंसेशनल अदाएं प्रशंसकों को क्रेजी किए हुए है।

निया ने इंस्टा पर अपने नए डांस वीडियो का झलक बताई है। निया ने ऑरेंज एवं ग्रीन कलर की लहंगा चोली पहनी है। ये BTS वीडियो है, जिसमें निया के सिजलिंग डांस मूव्स देखने को मिलते हैं। वीडियो में निया अपने डांस स्टेप की रिहर्सल करती नजर आ रही हैं। निया ने ये वीडियो साझा करते हुए कैप्शन लिखा- ये 2022 है।  Release this already now।

वही निया शर्मा का ये वीडियो देख प्रशंसक बहुत उत्साहित हो गए हैं। एक शख्स ने लिखा- इंतजार नहीं होता। दूसरे व्यक्ति ने लिखा- हे भगवान तुम यहां बहुत अच्छी लग रही हो। निया शर्मा इन दिनों बैक टू बैक म्यूजिक वीडियोज में दिखाई दे रही हैं। उनका गाना दो घूंट और सात समंदर पार बेहतरीन हिट हुआ था। इन सांग्स में निया की सिजलिंग अदाओं के साथ साथ उनके डांस मूव्स भी कमाल के थे। निया शर्मा ने वर्ष 2010 में टेलीविज़न डेब्यू किया था। सीरियल काली में वो दिखाई दी थीं। लेकिन निया को पहचान शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *