मनोरंजन जगत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, सुमोना चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित

टेलीविज़न जगत के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम सुमोना चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसकी खबर कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों को दी। साथ ही अपना हेल्थ अपडेट भी साझा किया। सुमोना ने कहा कि उनमें वैसे तो हल्के लक्षण पाए गए हैं, मगर फिर भी सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने स्वयं को क्वारनटीन कर लिया है।

पोस्ट शेयर कर सुमोना ने लिखा, “मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं तथा मुझमें हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं। मैंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है। मैं उन सभी लोगों से निवेदन करना चाहती हूं जो मेरे सम्पर्क में बीते सप्ताह आए हैं, वे सभी अपनी जाँच अवश्य करा लें। धन्यवाद।” सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर एक मिलियन (10 लाख) फैन फॉलोइंग रखती हैं। इन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ तथा ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शो से फेम मिला। ऑडियंस के दिल में कॉमेडी कर अपना स्थान बनाया। वैसे तो सुमोना सोशल मीडिया पर अधिक सक्रीय नहीं रहती हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *