गरीब कोरोना मरीजों को घर-घर खाना पहुंचाएगी ममता सरकार, जारी किए निर्देश

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लगातार कोरोना मरीजों की तादाद में वृद्धि हो रही है. शहर से लेकर गांवों में कोरोना के मरीजों की तादाद बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में बहुत ही गरीब लोग, जो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उनके पास न तो रोजगार है और न ही भोजन का प्रबंध है. ऐसे लोगों के लिए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार एक पहल शुरू की है.

बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने राज्य के सभी डीएम को निर्देश दिया है कि गरीब कोरोना मरीजों को घर-घर खाना पहुंचाया जाए. इस संबंध में संबंद्ध जिलाधिकारी को पूरी जानकारी एकत्रित करने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,078 नए केस दर्ज किए गए हैं.

सोमवार को बंगाल में 31,030 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 6 हजार से अधिक नए पॉजिटिव केस निकले. अब राज्य में सक्रीय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 20189 हो गई है. इसी के साथ डिस्चार्ज दर 97.58 फीसद रिपोर्ट की गई है, जबकि मृत्यु दर 1.20 फीसद रही है. वहीं, पॉजिटिविटी दर 19.59 फीसद दर्ज की गई है. अब तक राज्य में 14,99,077 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बता दें कि बाबुल सुप्रियो आसनसोल से भाजपा के लोकसभा सांसद थे, किन्तु विधानसभा चुनाव के बाद वे भाजपा से नाता तोड़ कर सत्ताधारी TMC में वापस चले गए हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *