भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित मैत्रीबाग में रविवार को 17000 पर्यटक पहुंचे । मैत्रीबाग के सभी गार्डन खचाखच भरे हुए थे। पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ थी, पहुंची भीड़ को देखते हुए और कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन कभी भी मैत्रीबाग को फिर से बंद कर सकता है।
बता दें कि कोरोना के कारण मैत्रीबाग को कई महीनों तक बंद कर दिया गया था।
भिलाई- दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रों से रविवार अवकाश होने की वजह से 17000 से अधिक लोग मैत्रीबाग पहुंचे थे। इन लोगों ने प्रवेश के लिए टिकट कटवाया, जिससे प्रबंधन को करीब तीन लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वही प्रबंधन द्वारा उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था जिन लोगों ने मास्क पहन रखा था।
कई लोग बिना मास के ही पहुंच गए थे। जिन्हें वापस लौटया गया। ऐसी स्थिति के बाद कईयों ने मास्क खरीद कर उसे पहना और उसके बाद उन्हें मैत्रीबाग में प्रवेश दिया गया । इधर दुर्ग जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन कभी भी मैत्रीबाग को बंद कर सकता है।