‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर की पोती को देख हैरत में पड़े लोग, बोले- ‘मार्केट में आई नई उर्फी’

टेलीविज़न जगत के एतिहासिक सीरियल ‘रामायण’ को बनाने वाले रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा आजकल सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इन दिनों वह भारत में हैं तथा मुंबई की सड़कों पर अपने ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं। दरअसल, सोमवार के दिन साक्षी चोपड़ा को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस के चलते साक्षी के लुक ने बहुत सुर्खियां बटोरीं।
हल्के ब्राउन कलर में साक्षी ने बिकिनी पहनी हुई थी जो क्रोशिया से बनी थी। पुरे ऑउटफिट में जाल बुना हुआ है। टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए साक्षी चोपड़ा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर रफ़्तार से वायरल हो रही हैं। साक्षी पेशे से अभिनेत्री और गायिका हैं। साक्षी की स्टनिंग फोटोज प्रशंसकों का ध्यान खींच रही हैं। अपनी बोल्डनेस के लिए साक्षी बहुत लोकप्रिय हैं। उनकी इंस्टा प्रोफाइल देख आप अनुमान लगा लेंगे कि साक्षी कितनी फैशनेबल हैं।

वही साक्षी की बिकिनी फोटोज से लेकर सिजलिंग फोटोशूट्स सब वायरल होते हैं। ब्लॉन्ड हेयर, मिनिमल जूलरी के साथ साक्षी ने यह क्रॉशिया ऑउटफिट पहना हुआ था। साथ ही पारंपरिक लुक देने के लिए इन्होंने छोटी सी बिंदी लगाई हुई थी। साक्षी अपने इस अवतार को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। एक शख्स ने लिखा, “इसको ठंड नहीं लगती क्या?” वहीं, एक और शख्स ने लिखा, “मार्केट में नई उर्फी जावेद आई है।” एक तीसरे शख्स ने लिखा, “इससे अच्छे टू पीस तो उर्फी पहनती है।” इस तरह हर कोई साक्षी की चर्चा की कर रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *