पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गेवाडीन के निवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष महंत

सक्ती-नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष रहे नरेश गेवाडीन एवं नगरपालिका शक्ति की पूर्व उपाध्यक्ष तथा वर्तमान सभापति रीना गेवाडीन के निवास पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत अपने शक्ति प्रवास के दौरान 25 दिसंबर की शाम पहुंचे, जहां गेवाडीन दंपत्ति ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए अभिनंदन किया, तो वही गोविंदराम अग्रवाल एवं उनके परिवारजनों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष महंत ने भी आत्मीयता के साथ गेवाड़ीन दंपत्ति से मुलाकात करते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया, उल्लेखित हो कि नगर नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन वर्ष 2009 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, तथा  गेवाडीन वर्ष- 2012 में एनसीपी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में तत्कालीन भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की उपस्थिति में उन्होंने बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का दामन अपने अन्य एनसीपी पार्षदों के साथ थाम लिया था, एवं तब से लेकर वर्ष 2020 तक नरेश गेवाडीन एवं उनकी धर्मपत्नी रीना सक्रिय रूप से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे
 
इसी बीच 2019 के दिसंबर में संपन्न नगर पालिका के चुनाव में उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों के चलते भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन की धर्मपत्नी एवं नगर पालिका की पार्षद  रीना गेवाडीन को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके बाद से नरेश एवं रीना भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय एवं अन्य जिला तथा प्रदेश स्तर के संगठन के कार्यक्रमों से दूर हो गए थे एवं इसी बीच राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे थे कि नरेश गेवाडीन एवं उनकी धर्मपत्नी रीना कांग्रेस प्रवेश करेंगे, किंतु इस संबंध में अधिकृत रूप से कोई बयान गेवाडीन दंपत्ति की ओर से नहीं आने से इस पर विराम लगा रहा, किंतु 26 दिसंबर को एकाएक विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं के गेवाडीन निवास में पहुंचने पर पुनः शक्ति में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, तथा लोगों का कहना है कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व गेवाड़ीन दंपति कांग्रेस का दामन थामेंगे, तथा वही नरेश गेवाडीन एवं रीना भी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी से नाराज देखे जा रहे हैं ,एवं उनकी ओर से पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में सहभागीता नहीं की जा रही है,अब आगे देखना है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष महंत का गेवाडीन निवास में आगमन राजनीतिक रूप से क्या समीकरण बैठाता है, वहीं दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष महंत भी आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस सीट को कड़ी चुनौती के रूप में देख रहे हैं, एवं अभी से ही वे राजनैतिक वातावरण अपने अनुकूल करने में जुटे हुए हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *