नए साल के जश्न पर ओमिक्रोन का ग्रहण, बंदिशों के बीच होंगे कार्यक्रम

बिलासपुर। कोरोना वायरस के नए खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रोन को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब धार्मिक, सामाजिक व अन्य कार्यक्रमों में स्थल क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकते हैं। इससे नए साल के जश्न पर ग्रहण लगता दिख रहा है। ओमिक्रोन की दशहत बढ़ती ही जा रहा है। देशभर में लगातार इसके मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में इस वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को निगरानी में रखा जा रहा है। ताकि ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों की पहचान कर रोकथाम की जा सके। दूसरी ओर कोरोना वायरस को लेकर लोग लापरवाही कर रहे हैं। बाजार, सड़कों व सभी प्रकार के कार्यक्रमों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। इसे में छोटी सी चूक के गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। इसे अब शासन स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी को देखते हुए राज्य शासन के निर्देश के बाद कलेक्टर सारांश मित्तर ने कोविड-19 और नए वैरिएंट के संक्रमण के नियंत्रण के लिए धार्मिक, सामाजिक, त्योहार तथा नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के स्थल पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही व्यक्ति को भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई है। इस निर्देश का कड़ाई से पालन करना होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *