झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ में आवसा भत्ता, छात्रवृत्ति और बस किराये में छूट को लेकर कॉलेज छात्र-छात्राओं ने कलेक्टोरेट का घेराव किया। कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं का ज्ञापन लेने से भी मना कर दिया। जिसके बाद उनमें से एक छात्रा ने कलेक्टर खूब खरी-खोटी सुनाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद छात्रा द्वारा कही गई बातें लोगों को खूब रास आ रही हैं और लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बच्ची वीडियो में कह रही है कि आप नहीं आ सकते तो हमको कलेक्टर बना दो… हम सबकी मांग पूरी कर देंगे, आदिवासी बच्चे दूर-दूर से आएं हैं आपके पास ज्ञापन लेने का समय भी नहीं… सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है…
दरअसल, वायरल वीडियो में छात्रा निर्मला चौहान आदिवासी परिवार से है. निर्मला आलिराजपुर जिले के खंडाला खुशाल गांव की रहने वाली है. आवास भत्ता, छात्रवृत्ति और बस किराये में छूट को लेकर कॉलेज के छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया था. जिसमें निर्मला चौहान भी शामिल थी. चंद्रशेखर आजाद आदर्श महाविद्यालय एवं गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले लगभग 400 विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्याओं के लिए कलेक्टोरेट का घेराव किया था. प्रदर्शन में शामिल अधिकतर छात्राएं थी।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस ने इन्हें बैरिकेड्स लगा दिया, जिससे आक्रोशित विद्यार्थी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। लगभग 45 मिनट तक 400 से अधिक विद्यार्थियों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, लेकिन फिर भी कोई अधिकारी उनकी बात सुनने के लिए नहीं आया। इस दौरान छात्रा निर्मला चौहान प्रशासन पर बिफर पड़ती है।