रायपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. ममता साहू ने राज्यपाल को आगामी 23 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
यह प्रशिक्षण सह कार्यशाला मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। इसके माध्यम से इन समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी रोकथाम और प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।
राज्यपाल को इस महत्वपूर्ण आयोजन में आमंत्रित करना महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।