चोंगरीबहार टीएसएस में 44 क्विंटल पुराना धान जब्त

जशपुरनगर। धान खरीदी केंद्रों में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा एसडीएम समीर बड़ा ने निरीक्षण के दौरान चोंगरीबहार टीएसएस में 44 क्विंटल पुराना धान जब्त किया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम चोंगरीबहार निवासी किसान कमलसाय द्वारा बिक्री के लिए लाया गया ग्रीष्मकालीन (पुराना) धान पाया गया। धान की कुल 110 बोरियां थीं, जिनका वजन 44 क्विंटल है। अधिकारियों ने नियमों के तहत उक्त धान जब्त कर टीएसएस प्रबंधक के सुपुर्द कर दिया।

प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का उद्देश्य धान खरीदी में अनियमितताओं को रोकना और शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *