किरंदुल। लौहनगरी किरंदुल स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) कंपनी में नई अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर एम्बुलेंस को सेवा के लिए समर्पित किया गया।
फूल-मालाओं से सजी नई एम्बुलेंस की मंदिर परिसर में पूजा की गई। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस एम्बुलेंस में ईसीजी, ऑक्सीजन सहित कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में कंपनी के कर्मचारियों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
फिलहाल यह एम्बुलेंस सेवा केवल कंपनी के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस पहल से कर्मचारियों को आपात स्थिति में बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा मिलने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक वाई.वी. राघवेलु, रामचंद्रन, श्रीनिवास राव, जीवीआर राव, वी. रमेश, रमन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।