रंगोली के रंगों से नैना राय ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं, आकर्षण का केंद्र बनी सुंदर रंगोली

किरंदुल। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर बंगाली कैंप निवासी नैना राय ने अपने घर के आंगन में आकर्षक रंगोली बनाकर नगरवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

नैना राय ने रंग-बिरंगे रंगों से गोवर्धन महाराज की सुंदर आकृति उकेरी। उनकी इस कलात्मक रंगोली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और यह नगर में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

इस अनूठी पहल के माध्यम से नैना राय ने सभी नगरवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *