दीपावली की खरीदारी से गुलजार हुआ किरंदुल बाजार, सजावटी सामानों की बढ़ी रौनक

किरंदुल। दीपावली पर्व को लेकर किरंदुल का बाजार सजकर तैयार हो गया है। बाजार में रंग-बिरंगी लाइटें, दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजा सामग्री, तोरण और विभिन्न सजावटी सामानों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है।

पर्व को लेकर व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के विभिन्न स्थानों पर अस्थायी दुकानें भी लगाई गई हैं, जिससे बाजार की रौनक बढ़ गई है।

बाजार में भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नगर पालिका सीएमओ शशि भूषण महापात्र तथा किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में बैरिकेट्स लगाए गए हैं। साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि खरीदारी करने पहुंचे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की इस पहल की नगरवासियों ने सराहना की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *