रश्मिका मंदाना के लिए बेहद खास है धनतेरस का त्योहार, परिवार और परंपराओं से जुड़ाव पर साझा किए विचार

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के लिए धनतेरस का त्योहार केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि परिवार, परंपराओं और नई शुरुआत से जुड़ी खुशियों का प्रतीक है। अभिनेत्री ने इस त्योहार के महत्व और परिवार के साथ समय बिताने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

रश्मिका मंदाना ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद त्योहारों के दौरान परिवार के साथ वक्त बिताना उन्हें बेहद पसंद है। ऐसे खास मौके उन्हें अपनों के करीब आने और खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “सबको एक साथ देखकर हमेशा बहुत खुशी होती है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जब भी मौका मिलता है, मैं परिवार के साथ समय बिताना और इन खास मौकों की खुशियों को महसूस करना पसंद करती हूं। धनतेरस एक खूबसूरत त्योहार है, जो अपने साथ खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।”

रश्मिका के मुताबिक, त्योहारों का असली आनंद अपनों के साथ मिलकर खुशियां मनाने और पुरानी परंपराओं को आगे बढ़ाने में है।

धनतेरस को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए खरीदारी करते हैं। वहीं, परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाने की परंपरा भी इस अवसर को खास बनाती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *