राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का किरंदुल बस स्टैंड पर हुआ लाइव प्रसारण, बड़ी संख्या में शामिल हुए नगरवासी

किरंदुल । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को किरंदुल बस स्टैंड में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण किया गया। LED स्क्रीन के माध्यम से आयोजित इस लाइव प्रसारण को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित हुए।

थाना किरंदुल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने परेड का सीधा प्रसारण देखा और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी संजय यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ ही नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *