तिल्दा-नेवरा। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई बैकुंठ सीमेंट वर्क्स द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत बैकुंठ स्थित जोगी कुआं धाम में 5 लाख 60 हजार की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानगृह का लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत बहेसर की सरपंच सविता सेवक बर्मन ने फीता काटकर नवनिर्मित सुविधा का उद्घाटन किया।
यह निर्माण कार्य अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य से कराया गया है। परियोजना में पाइपलाइन विस्तार का कार्य भी शामिल है। इस सुविधा के शुरू होने से जोगी कुआं धाम आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छता एवं स्नान की बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के एफएच टेक्निकल हेड राजीव सिंघल, सेक्शन हेड एचआर नितेश शर्मा, सीएसआर प्रतिनिधि सोनाली गवारगुर, सी.डी. लहरे, मुन्ना बर्मन एवं निरूपा कश्यप उपस्थित रहे।
वहीं, जोगी कुआं धाम बैकुंठ के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिनेश गायकवाड़, संयोजक शिव टंडन और कार्यकारी अध्यक्ष चरण दास चेलक सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
अल्ट्राटेक सीमेंट की इस पहल को क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।