इंदौर में बुजुर्ग व्यापारी से हर महीने 50 हजार की रंगदारी की मांग, विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट; चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रंगदारी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सपना-संगीता रोड स्थित पॉश इलाके में 68 वर्षीय व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग से कथित तौर पर हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

व्यापार करने के लिए मांगे 50 हजार प्रति माह

जानकारी के अनुसार, घटना 14 अक्टूबर 2026 की शाम की है। आरोप है कि धार निवासी नरेंद्र मेहता और पुष्कित मेहता अपने दो अन्य साथियों के साथ व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के घर पहुंचे। वहां उन्होंने व्यापारी को धमकाते हुए कथित तौर पर कहा कि यदि व्यापार करना है तो हर महीने 50 हजार रुपये देने होंगे।

व्यापारी ने अवैध वसूली की मांग मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव भी किया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

मारपीट की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। व्यापारी की पत्नी रमा गर्ग की शिकायत पर भंवरकुआं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की।

धार से चार आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नरेंद्र मेहता, अबरार, गुलाब सिंह और पप्पू ग्रेवाल के नाम सामने आए हैं। सभी आरोपी धार जिले के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने शहर में व्यापारियों की सुरक्षा और अवैध वसूली की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *