गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन

बोड़ला । गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है। इस निर्णय से उत्साहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और क्षेत्र के किसानों ने बोड़ला सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान किसानों ने उन्हें गन्ना भेंटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और किसान हित में लिए गए निर्णय के लिए आभार जताया।

गन्ने का उचित मूल्य मिलने से किसानों को मिलेगी राहत

किसानों ने कहा कि गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने से गन्ना उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। इससे खेती की लागत की भरपाई करने में मदद मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। बेहतर मूल्य मिलने से किसानों का उत्साह बढ़ेगा और क्षेत्र में गन्ने की खेती को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

किसानों ने कहा कि कृषि उपज का उचित मूल्य मिलना किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए बेहद जरूरी है। गन्ने का बेहतर मूल्य निर्धारित होना गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत और उत्साह का विषय है।

गन्ना भेंटकर किया उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन

बोड़ला सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान संघ, कवर्धा के जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश चंद्रवंशी और बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष श्री पंकज वर्मा सहित क्षेत्र के किसानों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का स्वागत किया।

इस अवसर पर किसान श्री विनोद वर्मा, श्री महेश वर्मा, श्री टीकाराम साहू, श्री तुलश धुर्वे, श्री प्रदुम्न वर्मा एवं श्री रामफल वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने उप मुख्यमंत्री को गन्ना भेंटकर गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर बधाई दी तथा किसानों के हितों के प्रति संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में किसानों ने उम्मीद जताई कि कृषि उपज का उचित मूल्य मिलने से खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *