छत्तीसगढ़ मंत्रालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति पर जोर

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में ई-ऑफिस, समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति और आई-गॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। सितंबर माह के लिए आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, सचिवालय श्रेणियों और जिला कार्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

मुख्य सचिव ने सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मंत्रालय में समय पर कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित और प्रभावी निराकरण करने तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।

ई-ऑफिस प्रदर्शन में स्वास्थ्य विभाग प्रथम

विभागीय श्रेणी में ई-ऑफिस के उत्कृष्ट उपयोग के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। आदिम जाति विकास विभाग दूसरे और चिकित्सा शिक्षा विभाग तीसरे स्थान पर रहा।

विभिन्न सचिवालय श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

  • संयुक्त सचिव: भूपेन्द्र कुमार राजपूत (आदिम जाति विकास विभाग) प्रथम, अनुपम त्रिवेदी द्वितीय और सचिदानंद आलोक तृतीय स्थान पर रहे।
  • उप सचिव: लवीना पाण्डे प्रथम, किशोर कुमार भूआर्य द्वितीय और दूरदेशी राम सोन्टापर तृतीय स्थान पर रहे।
  • अवर सचिव: पूरन लाल साहू प्रथम, भूपेन्द्र सिंह राजपूत द्वितीय और सोनचंद साहू तृतीय स्थान पर रहे।
  • अनुभाग अधिकारी: विरेन्द्र कुमार प्रथम, पी. दुर्गा द्वितीय और शिवकुमार गोड़ तृतीय स्थान पर रहे।
  • सहायक अनुभाग अधिकारी: वर्षा रानी अग्रवाल प्रथम, बेरनाथ कूजूर द्वितीय और प्रिया बागड़े तृतीय स्थान पर रहीं।
  • वरिष्ठ सचिवालय सहायक: धनेश्वर पटेल प्रथम, सलीम शैलेन्द्र टोप्पो द्वितीय और ललीता राय तृतीय स्थान पर रहीं।
  • कनिष्ठ सचिवालय सहायक: प्रतीक्षा खलखो प्रथम, अजय राठिया द्वितीय और प्रभु सिंह राठिया तृतीय स्थान पर रहे।
  • टेक्निकल सेक्शन: राम नरेश पाल प्रथम, ऋषिकेश मिर्चे द्वितीय और तृप्ति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

समयबद्ध उपस्थिति के लिए भी मिला सम्मान

मंत्रालय में नियमित और समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले शीर्ष 10 अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शिवचरण राठौर, सेठलाल यादव, मीरा, गामिनी वर्मा, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, मंजूषा राजपूत, दीपक श्रीवास, शिवकुमार गोड़, भूपेन्द्र कुमार राजपूत और महेश कुमार तिवारी शामिल रहे।

मुख्य सचिव ने समय पर कार्यालय पहुंचने और निर्धारित कार्य अवधि में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

आई-गॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण में मंजूषा मिश्रा अव्वल

आई-गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे करने के मामले में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की मंजूषा मिश्रा ने 255 कोर्स पूरे कर पहला स्थान हासिल किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विरेन्द्र ध्रुव 235 कोर्स के साथ दूसरे और पशुपालन विभाग के संतोष क्षत्रिय 136 कोर्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इस सम्मान के माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों को निरंतर सीखने, कौशल विकास और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जिला कार्यालयों में ई-ऑफिस के बेहतर उपयोग को सराहना

विभिन्न जिला कार्यालयों में ई-ऑफिस के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए कबीरधाम जिला कार्यालय के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ध्रुवे, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर निशा नेताम मण्डावी और डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे को सम्मानित किया गया।

विभागाध्यक्ष कार्यालयों में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम स्थान पर रहीं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बेनीराम साहू दूसरे, वाणिज्यकर विभाग के तेजराम बढ़ई तीसरे, उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा चौथे और नगरीय प्रशासन विभाग की सौमित्रा प्रधान पांचवें स्थान पर रहीं।

डिजिटल प्रशासन और जवाबदेही को बढ़ावा

मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए डिजिटल कार्यप्रणाली, समयबद्ध उपस्थिति और प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इस पहल का उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाना, फाइलों के निपटारे में तेजी लाना और कर्मचारियों की कार्यक्षमता में सुधार करना है। नियमित सम्मान कार्यक्रम के जरिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के साथ अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को भी दक्ष और जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने का संदेश दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *