किरंदुल। नगर पालिका परिषद किरंदुल के वार्ड क्रमांक 8 स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। यहां 10 लाख रुपये की लागत से 150 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह के करकमलों से संपन्न हुआ। निर्माण कार्य नगर पालिका के अधोसंरचना मद से कराया जाएगा। नाली निर्माण होने से मुख्य बाजार क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से राहत मिलने और स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, वार्ड पार्षद राजकुमार सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पूर्व श्रम आयोग सदस्य आर.सी. नाहक, रविंद्र सोनी, संजय सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र, अभियंता संजय मारकंडे सहित अन्य पार्षदगण, एल्डरमैन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मुख्य बाजार क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।