एशियन गेम्स 2026 | ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल में अमन ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन दक्षिण कोरिया के चोंग सोंग हान को 11-7 से हराया।
इस जीत के साथ अमन ने एशियन गेम्स में अपना पहला गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले पिछले एशियन गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
फाइनल में अमन ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और पहले पीरियड में 4-1 की बढ़त हासिल की। मुकाबले के आखिरी दौर में उन्होंने लगातार अंक जुटाकर स्कोर 11-7 किया और फिर बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अमन के गोल्ड के साथ एशियन गेम्स में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 20 हो गई है। कुश्ती में यह भारत का दूसरा गोल्ड है। इससे पहले सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।