मनेन्द्रगढ़ । गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को किया याद
प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की मिसाल पेश की। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता का संदेश
गांधी जयंती के अवसर पर सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत स्वच्छता दिवस के रूप में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अपर कलेक्टर नम्रता डोगरे, एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेंद्र सारथी सहित तहसीलदार, पार्षद, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।