प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी AAP, कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस नेताओं राजीव शुक्ला, पवन खेड़ा और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने AAP के कामकाज और बदलते राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह अब ऐसी चीजों का बचाव नहीं कर सकतीं, जिनसे वह सहमत नहीं हैं।

प्रियंका कक्कड़ ने राहुल गांधी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने मुद्दों को मजबूती से उठाया और वह उनके नेतृत्व में उम्मीद देखती हैं।

प्रियंका कक्कड़ लंबे समय तक AAP की प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल रही हैं और टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखती थीं। हाल ही में उन्होंने पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाई थी। उनके कांग्रेस में शामिल होने को दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *