रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान और आदर्शों को स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण में दोनों महापुरुषों की भूमिका को याद किया।
कार्यक्रम में लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया।