अरविंद महाविद्यालय में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ पर कार्यशाला, छात्रों में दिखा उत्साह

किरंदुल। शासकीय अरविंद महाविद्यालय, किरंदुल में बुधवार, 30 सितंबर को जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के उद्योग विभाग एवं अंत्यावसायी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘25 वर्षों के सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवाचार से जुड़ी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग दंतेवाड़ा के महाप्रबंधक रविशंकर नेताम, प्रबंधक दयाराम तथा अंत्यावसायी विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत कुमार बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. शारदा दर्रो ने की।

नवाचार की चुनौतियों से छात्रों को कराया अवगत

महाप्रबंधक रविशंकर नेताम ने विद्यार्थियों को ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के तहत आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नवाचार के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों, नए विचारों को विकसित करने और उन्हें उपयोगी स्वरूप देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. शारदा दर्रो ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच और नए विचारों को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं।

स्टाफ और विद्यार्थियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल अधिकारी एस. राज नुरेटी, मीडिया प्रभारी पी. जितेन्द्र तथा मंच संचालन कर रहीं प्रियंका नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक बिंदु ठाकुर, रजनी मंडल, डॉ. ममता रात्रे, निकिता यादव, निकिता दुबे सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *