तिल्दा में शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाई स्व. परसराम भारद्वाज की जयंती

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के आदेशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी तिल्दा द्वारा अभिभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सारंगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय परसराम भारद्वाज की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम शहर कांग्रेस कमेटी तिल्दा के अध्यक्ष अजितेश शर्मा एवं तिल्दा-नेवरा मंडल नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय परसराम भारद्वाज के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में तिल्दा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, नेवरा मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी, के. कृष्णामूर्ति, अनुप रावनी, राजेश कोटवानी (पार्षद), पार्षद प्रतिनिधि नानक राम छाबड़िया, योगेंद्र पटेल, पवन बघेल, अमजद खान, कैलाश गांधी, द्वारिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय परसराम भारद्वाज के व्यक्तित्व और उनके सार्वजनिक जीवन को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *