छत्तीसगढ़: एम्स रायपुर में सड़क हादसे के घायलों से मिले उपमख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर  | महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए कबीरधाम जिले के लोगों का हाल जानने के लिए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा मंगलवार देर शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्य बिंदु

  • विशेषज्ञ चिकित्सकों से चर्चा: उप मुख्यमंत्री ने एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुलाकात कर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे इलाज और चिकित्सा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली तथा बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • घायलों से मुलाकात: श्री शर्मा ने ग्राम बांधाटोला निवासी पांच वर्षीय लुकेश पटेल, दो वर्षीय डाली पटेल और 26 वर्षीय ललिता पटेल से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और इस कठिन समय में सरकार व प्रशासन के साथ खड़े होने का भरोसा दिया।

  • संवेदनशीलता और निरंतर संपर्क: हादसे के बाद से ही उप मुख्यमंत्री लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं। इससे पहले वे दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं और शोककुल परिजनों को ढांढस बंधा चुके हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *