‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

रायपुर |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक की। बैठक में अभियान के तहत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और रूपरेखा पर चर्चा की गई।

यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक महीने चलेगा। इसके तहत ‘कहानी सेवा की’ थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनभागीदारी और अभियान को प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

‘जनसेवा और समर्पण का संदेश लोगों तक पहुंचाना दायित्व’

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और समर्पण के संदेश को लोगों तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और प्रेरक प्रसंगों को जनभागीदारी के माध्यम से समाज के सामने लाया जाएगा। साथ ही सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

‘कहानी सेवा की’ पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में ‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा कार्यों, जनभागीदारी और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को सामने लाने पर विशेष जोर दिया गया।

अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी आयोजनों के सफल क्रियान्वयन और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *