सेवा और समर्पण के 25 साल: ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जन-जन तक पहुंचेगी पीएम मोदी की जनसेवा यात्रा

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष—सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक में तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री राजेश अग्रवाल, अभियान के संयोजक, सह-संयोजक और अन्य सदस्य शामिल हुए। इस दौरान अभियान की प्रमुख थीम ‘सेवा की कहानी’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जनसेवा के माध्यम से समाज में आए सकारात्मक बदलावों और सेवा कार्यों की प्रेरक कहानियों को लोगों तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि ‘सेवा की कहानी’ थीम के तहत सेवा और जनकल्याण से जुड़े प्रेरक अनुभवों को सामने लाया जाएगा। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से नागरिकों को सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में दोनों थीम के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय और समयबद्ध तैयारियों पर जोर दिया गया।

वित्त मंत्री ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना को जनभागीदारी से जोड़ते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करना इस अभियान की प्रमुख भावना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *