अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20 में 6 हजार रन पूरे करने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज

 देश | भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से नया रिकॉर्ड बना दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अभिषेक ने महज 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान T20 क्रिकेट में 6,000 रन पूरे किए। वह गेंदों के लिहाज से इस मुकाम तक पहुंचने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 3,420 गेंदों में 6 हजार T20 रन पूरे किए।

इस मामले में दुनिया में अभिषेक शर्मा से आगे न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं, जिन्होंने 3,386 गेंदों में 6 हजार रन पूरे किए थे। वहीं वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल 3,550 गेंदों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 157 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.4 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया।

इससे पहले अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 156 रन बनाए थे। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 64 और मोहम्मद नबी ने 33 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।

82 रन की मैच जिताऊ पारी के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *