तिल्दा-नेवरा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 21 संदिग्धों पर BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

तिल्दा नेवरा। अपराधों की रोकथाम और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा पुलिस ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने देवार बस्ती, अटल आवास, मोहभट्टा पारा समेत अन्य क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की।

अभियान के दौरान बिना उचित कारण के संदिग्ध रूप से घूम रहे अन्य स्थानों के लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने उन्हें अनावश्यक रूप से क्षेत्र में नहीं घूमने की समझाइश देने के साथ आवश्यक निर्देश भी दिए।

21 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कुल 21 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 126/135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

लगातार जारी रहेगी निगरानी

तिल्दा-नेवरा पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *