जगदलपुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना तोकापाल विकासखंड के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू होकर 9 सितंबर 2026 तक चलेगी।
जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र चैतुपारा टेकामेटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ेमारेंगा मुण्डापारा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी।
ई-भर्ती पोर्टल से करना होगा आवेदन
पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विभाग द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करना होगा।
भर्ती के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना, दरभा में कार्यालयीन समय के दौरान प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी नियम एवं पात्रता शर्तों की जानकारी अच्छी तरह से जांच लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।