ज्यपाल रमेन डेका से एम्स रायपुर के ED अशोक जिंदल की मुलाकात, दीक्षांत समारोह का दिया न्योता

रायपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से रविवार को लोक भवन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल श्री अशोक जिंदल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

एम्स रायपुर का तृतीय दीक्षांत समारोह 2 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन होंगे।

मुलाकात के दौरान एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह से जुड़े कार्यक्रम और तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया।

एम्स रायपुर का दीक्षांत समारोह संस्थान के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री एवं उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *