जगन्नाथ मंदिर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, देश-प्रदेश की सुख-शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को रक्षासूत्र बांधा और प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को और मजबूत करता है।

राज्यपाल ने भगवान जगन्नाथ से देश और प्रदेश की उन्नति, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा सहित गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *