नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से जनहानि पर CM साय ने जताया गहरा दुःख, लापता लोगों की सलामती की कामना

रायपुर । नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पूरा भारत एकजुटता के साथ नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग और संवेदनशीलता की भावना पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा आपदा के बाद लापता लोगों के सकुशल होने की कामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *