कवर्धा। खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन संघ, कवर्धा के पदाधिकारियों ने पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यूनियन पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष भुवन पटेल, सहसपुर लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष उमेश छेदावी, जिला सहसचिव टिकेश्वर साहू एवं कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने विधायक भावना बोहरा को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के सामाजिक और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में भावना बोहरा द्वारा क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक आगे भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए विकास कार्यों को गति देने में अपनी भूमिका निभाती रहेंगी।
इस दौरान भाजपा के कवर्धा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पंडरिया जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू, सहसपुर लोहारा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, रणवीरपुर मंडल महामंत्री धर्मपाल कौशिक, पीयूष ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धार्मिक स्थल पर दर्शन के बाद विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का यह अवसर आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा। उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक भावना बोहरा के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।