BJP की 65 सदस्यीय Gen-G टीम तैयार, छत्तीसगढ़ से ओपी चौधरी को जगह

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने देश के युवा वोटर्स, खासकर Gen-G यानी नई युवा पीढ़ी से जुड़ने के लिए नई राष्ट्रीय टीम का गठन किया है। इस 65 सदस्यीय टीम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी के साथ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी शामिल किया गया है।

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में नई टीम की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीम के सभी सदस्यों के साथ 12 महिला सदस्य भी शामिल हुईं।

14 से 25 वर्ष के युवाओं पर रहेगा फोकस

भाजपा की नई टीम Gen-G के बीच विशेष आउटरीच कार्यक्रम चलाएगी। इसके तहत ‘युवा संवाद’ अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य 14 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं को पार्टी से जोड़ना और उनके विचारों, आकांक्षाओं तथा मुद्दों को समझना है।

जानकारी के मुताबिक ‘युवा संवाद’ अभियान अगले महीने से शुरू किया जाएगा। पार्टी इस पहल के जरिए युवाओं के साथ सीधे संवाद स्थापित करने और उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर देगी।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को इस राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलना राज्य के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी के जरिए उन्हें युवा वर्ग के बीच पार्टी की पहुंच और संवाद को मजबूत करने में भूमिका निभानी होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *