रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज महासमुंद के विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित एक माह के महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। पावन श्रावण मास में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर हवन-पूजन किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।
महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सहित परिवारजन, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, श्री येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।