यश प्रताप सिंह जूदेव ने किया बिरगांव नगर निगम में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जनसंपर्क

सक्ती- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव नगर निगम के चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य,युवा नेता यश प्रताप सिंह जूदेव इन दिनों सघन जनसंपर्क कर रहे हैं, तथा यश प्रताप बीरगांव नगर निगम के चुनावों में जहां भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में घर-घर जाकर लोगों को कमल छाप को वोट देने की अपील कर रहे हैं, तो वहीं यश प्रताप सिंह जूदेव के भाषण को सुनने,एवम उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, तथा यश प्रताप सिंह जूदेव की सहज एवं सरल ढंग से मिलने की शैली एवं लोगों को को अभिवादन करना मतदाताओ को बेहद लुभा रहा है, वही यश प्रताप सिंह जूदेव अपने प्रचार के दौरान मतदाताओं को छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 3 वर्षों में ही प्रदेश में विकास के नाम पर खोखले वादे किए जाने तथा शहरी क्षेत्र की जनता को विकास के नाम पर धोखा दिए जाने की बात कह रहे हैं, वहीं यश प्रताप सिंह जूदेव के साथ स्थानीय जिले के नेता भी काफी संख्या में साथ चलते हुए घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, एवं बिरगांव नगर निगम के चुनाव भी काफी रोचक हो जा रहे हैं,एवं प्रदेश भाजपा ने भी 16 दिसंबर को बिरगांव नगर निगम के चुनाव में फर्जी मतदाताओं के नामों को निरस्त करने भी कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना दिया था तथा इस दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी भी इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, अब देखना है कि बिरगांव नगर निगम चुनाव के परिणाम किसके पक्ष में आते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *