छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: IAS के बाद 7 SAS अधिकारियों का तबादला, नई जिम्मेदारियां सौंपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों का तबादला किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन रायपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले छत्तीसगढ़ शासन ने बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत 22 आईएएस अधिकारियों और एक आईएफएस अधिकारी के प्रभार में भी परिवर्तन किया था। कई जिलों के कलेक्टरों समेत विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था।

राज्य सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे प्रशासनिक फेरबदल को आगामी कार्यों और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। नए पदस्थ अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की उम्मीद की जा रही है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *